LOADING

Type to search

जिला न्यायालय परिसर में ध्वजारोहण के बाद किया पौधरोपण

Local

जिला न्यायालय परिसर में ध्वजारोहण के बाद किया पौधरोपण

Share

स्वतंत्रता दिवस पर न्यायिक अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
उदयपुर, 16 अगस्त:
80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर, उदयपुर में ध्वजारोहण के बाद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं पारिवारिक न्यायालय क्रम संख्या-3 के न्यायाधीश रणधीर सिंह मिर्धा ने तिरंगा फहराया। उपस्थित न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
ध्वजारोहण के पश्चात न्यायालय परिसर में न्यायाधीश रणधीर सिंह मिर्धा ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का अवसर नहीं, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लेने का भी दिन है।
न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी रहे मौजूद
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं एडीजे राहुल चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में उदयपुर मुख्यालय के अन्य न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल की आवश्यकता पर भी जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान न्यायालय परिसर को अधिक हराभरा एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *