LOADING

Type to search

जोधपुर में 23 से जुटेंगे देश-विदेश के विद्वान, साहित्य और दृश्य-श्रव्य कथानक पर होगा मंथन

Uncategorized

जोधपुर में 23 से जुटेंगे देश-विदेश के विद्वान, साहित्य और दृश्य-श्रव्य कथानक पर होगा मंथन

Share

राजस्थान एसोसिएशन फॉर स्टडीज इन इंग्लिश का 23वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन; 280 प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण, तीन दिन में 16 तकनीकी और पांच पूर्ण सत्र होंगे
उदयपुर, 20 अक्टूबर:
साहित्य में शब्दों से गढ़े जाने वाले कथानक से लेकर दृश्य-श्रव्य माध्यमों में प्रस्तुत कहानियों तक—कथन की बारीकियां, उनकी अभिव्यक्ति और प्रभाव अब अंतरराष्ट्रीय अकादमिक विमर्श के केंद्र में होंगे। इस विषय पर राजस्थान एसोसिएशन फॉर स्टडीज इन इंग्लिश का 23वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 23 से 25 अक्टूबर तक जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर के अंग्रेजी विभाग में आयोजित होगा। ‘नेरेटिव नुएंसेज इन टेक्स्ट एंड ऑडियो-विजुअल्स’ विषय पर होने वाले इस सम्मेलन में देश-विदेश के विद्वान साहित्य, भाषा और दृश्य-श्रव्य माध्यमों में कथन की बदलती शैलियों पर विचार साझा करेंगे।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रख्यात भाषाविद् एवं साहित्यकार प्रो. गणेश देवी होंगे। हिंदी विश्वविद्यालय, कलकत्ता की कुलपति, अंग्रेजी कवयित्री एवं कहानीकार प्रो. नंदिनी साहू बीज वक्तव्य देंगी। ऑस्ट्रेलिया से प्रो. विक गेफ्फ्ने और रूस से ईव्जेनिया जारिकोवा के साथ राजस्थानी कवि, नाटककार एवं आलोचक तथा राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के पूर्व निदेशक प्रो. अर्जुन देव चारण और नेपाल के त्रिभुवन विश्वविद्यालय के प्रो. वीरेंद्र पांडे भी इसमें भाग लेंगे। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. पवन कुमार शर्मा उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करेंगे।
आयोजन सचिव डॉ. विवेक कुमार के अनुसार सम्मेलन के लिए देश-विदेश से करीब 280 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है। तीन दिवसीय आयोजन में 16 तकनीकी सत्र, पांच पूर्ण सत्र, एक पैनल विमर्श, पाठक-लेखक संवाद और एक सृजनात्मक सत्र होगा। इनमें शोधार्थियों, प्रतिभागियों और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की भागीदारी रहेगी।
सम्मेलन में एसोसिएशन की पत्रिका तथा डॉ. विवेक कुमार, विकास, प्रो. पयोद जोशी और डॉ. सीमा सोनी की पुस्तकों का लोकार्पण भी किया जाएगा। विभागाध्यक्ष एवं आयोजन अध्यक्ष प्रो. सतीश कुमार हरित ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रो. हेमेन्द्र चण्डालिया ने बताया कि संगठनात्मक सत्र में संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। आयोजन सह-सचिव डॉ. विभा भूत ने कहा कि विभाग आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयार है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *