LOADING

Type to search

तालाब में डूबे युवक की तीसरे दिन भी तलाश जारी

crime

तालाब में डूबे युवक की तीसरे दिन भी तलाश जारी

Share

उदयपुर, 28 जुलाई: गोगुंदा थाना क्षेत्र के अमर चंदिया तालाब में डूबे युवक चुन्नीलाल गमेती के शव की तलाश तीसरे दिन भी जारी रही। मंगलवार सुबह सिविल डिफेंस की टीम ने गोताखोरों के साथ फिर से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सोमवार को भी पूरे दिन तलाश के बावजूद सफलता नहीं मिली थी। युवक रविवार शाम बकरी चराने निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बाद में ग्रामीणों ने उसके तालाब में डूबने की आशंका जताई, जिस पर पुलिस और सिविल डिफेंस को सूचना दी गई। पुलिस के अनुसार युवक के तालाब तक पहुंचने और डूबने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। परिजन लगातार तालाब किनारे डटे हुए हैं और शव मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

शादी के तीन महीने बाद युवक का शव मिला

चित्तौड़गढ़, 28 जुलाई: मंडफिया थाना क्षेत्र में शादी के तीन महीने बाद एक युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। मृतक ओमप्रकाश (26) रविवार शाम काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रातभर तलाश की और गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार शाम घोड़ाखेड़ा बाउजी के पास जंगल में उसका शव मिलने पर पुलिस ने पहचान कर परिजनों को सूचना दी। घटनास्थल से युवक का मोबाइल और जूते अलग-अलग मिले। परिजनों ने बताया कि वह कुछ रिश्तेदारों से उधार रुपए मांग रहा था, लेकिन कारण नहीं बताया था। उन्होंने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर जांच शुरू कर दी है।

24 ग्राम एमडी के साथ तस्कर गिरफ्तार

राजसमंद, 28 जुलाई: नाथद्वारा में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत श्रीनाथजी मंदिर थाना पुलिस ने 24.17 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की बाइक भी जब्त की। एसपी हेमंत कलाल के निर्देशन में उपली ओडन कच्छवाई बाग के पास नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी में उसके पास प्लास्टिक की थैली में एमडी बरामद हुई। आरोपी की पहचान बागोटा निवासी सोहन सिंह राजपूत (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच खमनोर थाना पुलिस को सौंपी है। अब आरोपी से ड्रग्स के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक घायल

बांसवाड़ा, 28 जुलाई: सदर थाना क्षेत्र में दाहोद हाईवे पर सागड़ोद के पास तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में सबलपुरा निवासी हवजी (35) की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पिकअप के नीचे दबे युवक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचने से निजी वाहन से रवाना होना पड़ा। रास्ते में एंबुलेंस मिलने पर उसे एमजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। देर शाम तक परिजनों की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *