LOADING

Type to search

व्यवसाय को नई दिशा देने के लिए आज सेमिनार

Local

व्यवसाय को नई दिशा देने के लिए आज सेमिनार

Share

बीमा व रिटेल क्षेत्र के लिए विशेषज्ञ देंगे सफलता के सूत्र
उदयपुर, 3 अप्रैल:
बदलते प्रतिस्पर्धात्मक दौर में व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से उदयपुर में आज एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। शोभागपुरा स्थित मधुश्री हॉल, अशोका पैलेस में शाम 4 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में जीवन बीमा सलाहकारों, रिटेल व्यापारियों और उद्यमियों को आमंत्रित किया गया है।
सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं इंश्योरेंस क्लिनिक के संस्थापक सीए कैलाश माहेश्वरी प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीकों, प्रभावी रणनीतियों और व्यवसाय प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी देंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को व्यवसाय विस्तार, नई संभावनाओं की पहचान और अंतरराष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि एमडीआरटी 2026 के लिए तैयार करना है।
आयोजकों के अनुसार आज के दौर में डिजिटल प्लेटफॉर्म, प्रोफेशनल नेटवर्किंग और ग्राहक-केंद्रित सेवाएं सफलता की कुंजी बन चुकी हैं। सेमिनार में केस स्टडी, व्यावहारिक उदाहरणों और सफल व्यक्तियों के अनुभवों के माध्यम से सीखने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को विशेषज्ञ से सीधे संवाद कर अपनी समस्याओं के समाधान का भी मौका मिलेगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक व्यापारियों व बीमा सलाहकारों से इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *