LOADING

Type to search

रक्तदान की भारी कमी से संकट, एमबी हॉस्पिटल में स्टॉक घटा

Health

रक्तदान की भारी कमी से संकट, एमबी हॉस्पिटल में स्टॉक घटा

Share

उदयपुर, 29 मई: महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय (एमबी हॉस्पिटल) के ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। संभाग के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान में प्रतिमाह लगभग 2500 से 3000 यूनिट रक्त की आवश्यकता होती है, लेकिन मई माह में विभिन्न शिविरों के माध्यम से केवल करीब 450 यूनिट रक्त ही एकत्र हो पाया है।
गर्मी के मौसम और स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों की कमी के कारण यह बड़ा अंतर पैदा हुआ है। ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. संजय प्रकाश ने बताया कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है, इसे केवल मानव शरीर से ही प्राप्त किया जा सकता है। ऐसे में सामाजिक सहभागिता बेहद जरूरी है।
आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. राहुल जैन ने आम नागरिकों, एनजीओ, सामाजिक संगठनों और युवाओं से अपील की है कि वे आगे आकर नियमित रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त तीन गंभीर मरीजों की जान बचा सकता है, इसलिए यह केवल चिकित्सा नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है।

रक्त बैंक में स्थिति चिंताजनक
मासिक आवश्यकता: 2500–3000 यूनिट रक्त
मई माह में उपलब्धता: मात्र 450 यूनिट
कारण: गर्मी में शिविरों की कमी और स्वैच्छिक रक्तदान घटा

अस्पताल प्रशासन की अपील
स्वस्थ नागरिक एमबी हॉस्पिटल ब्लड बैंक में रक्तदान करें
18–65 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्ति हर 3 माह में रक्तदान कर सकते हैं
एक यूनिट रक्त से 3 मरीजों की जान बचाई जा सकती है
रक्तदान से स्वास्थ्य जांच व हृदय स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *