LOADING

Type to search

शक्ति सिंह राणावत कारोही पुनः राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत

Local

शक्ति सिंह राणावत कारोही पुनः राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत

Share


उदयपुर, 4 मई:
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह तंवर ने शक्ति सिंह राणावत कारोही को पुनः राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया है। इस मनोनयन को संगठन में उनके सक्रिय योगदान और नेतृत्व क्षमता का परिणाम माना जा रहा है।
तंवर ने कहा कि राणावत लंबे समय से क्षत्रिय समाज को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वे तन, मन और धन से समाज सेवा करते हुए महासभा के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएंगे। साथ ही संस्था के संविधान के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।
इस नियुक्ति के बाद समाज के विभिन्न वर्गों में उत्साह का माहौल है और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की उम्मीद जताई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *