LOADING

Type to search

चांदी के जेवर तक ले गए एसएचओ-कांस्टेबल, रिश्वत नहीं देने पर धमकियां

Local

चांदी के जेवर तक ले गए एसएचओ-कांस्टेबल, रिश्वत नहीं देने पर धमकियां

Share

मांडवा ट्रेप मामला: FIR में जबरन वसूली, बकरा मारने तक के आरोप
उदयपुर, 27 मार्च:
मांडवा थाना क्षेत्र में रिश्वत लेते ट्रेप हुए थानाधिकारी और कांस्टेबल के खिलाफ पीड़ितों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। एफआईआर के अनुसार पुलिसकर्मियों ने रिश्वत नहीं मिलने पर घर से नकदी और चांदी के जेवरात जबरन उठा लिए। आरोप है कि पुलिस टीम ने घर में बंधे बकरे को भी मार दिया, जिससे ग्रामीणों में रोष है।
पीड़ितों ने बताया कि थानाधिकारी निर्मल कुमार और कांस्टेबल भल्लाराम पटेल ने पहले रिश्वत मांगी। इनकार करने पर वे घर में घुसे और करीब 15 हजार रुपए नकद व चांदी के जेवर उठा ले गए। विरोध करने पर परिवार को केस में फंसाने की धमकी दी गई।
डोडा-चूरा मामले के बाद बढ़ा दबाव
20 मार्च को पुलिस ने सर्च के दौरान मानीया गमेती और नाथू गमेती के घरों से करीब 281 किलो डोडा-चूरा बरामद किया था। दोनों के खिलाफ अलग-अलग एफआईआर दर्ज हुई, जिसके बाद वे फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों पर दबाव बनाना शुरू किया।
रिश्वत नहीं देने पर केस में फंसाने की धमकी
एफआईआर में कहा गया है कि परिजनों को आरोपी नहीं बनाने के बदले प्रति व्यक्ति 5 लाख रुपए की मांग की गई। रकम नहीं देने पर धमकियां दी गईं। कांस्टेबल ने 22 मार्च तक पैसे लाने को कहा। शिकायत के बाद एसीबी ने ट्रेप लगाया। 22 मार्च को कसारी गांव में रिश्वत लेते समय कांस्टेबल भल्लाराम पटेल को रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले में जांच जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *