LOADING

Type to search

श्री सिंधी समाज उदयपुर (JSP) द्वारा समाज के बुजुर्गों को “गौरव स्तंभ सम्मान” एवं भामाशाहों का सम्मान

Local

श्री सिंधी समाज उदयपुर (JSP) द्वारा समाज के बुजुर्गों को “गौरव स्तंभ सम्मान” एवं भामाशाहों का सम्मान

Share

उदयपुर, 13 अप्रैल: सिंधी समाज JSP, उदयपुर की कार्यकारिणी की बैठक आज श्री झूलेलाल भवन, शक्तिनगर में आयोजित की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 25 अप्रैल को समाज के उन भामाशाहों का सम्मान किया जाएगा, जो समाज कार्यों में सदैव आर्थिक सहयोग प्रदान करते रहे हैं। साथ ही समाज के उन बुजुर्गों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर स्नेहभोज का भी आयोजन रखा जाएगा।
राजस्थान सिंधी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष हरीश राजानी ने बताया कि समाज के कार्यों में तन, मन और धन – तीनों का योगदान आवश्यक होता है। कई लोग समय नहीं दे पाते, लेकिन समाज के उत्थान में उनका आर्थिक सहयोग अत्यंत सराहनीय रहता है। वे विशेष रूप से समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की सहायता में अग्रणी भूमिका निभाते हैं।
समाज के महासचिव राजेश चुग ने कहा कि समाज की हर गतिविधि में आर्थिक सहयोग का विशेष महत्व होता है। समाज द्वारा विभिन्न सेवा कार्य किए जाते हैं, जिनमें भामाशाहों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर गुरानी, उपाध्यक्ष हरीश सिधवानी, कमल पाहुजा, सुरेश चावला, कैलाश डेम्बला, किशोर सिधवानी, राजेश गोकलानी , अशोक मंगवानी एवं अशोक लिंझारा ने बताया कि इस प्रकार के सम्मान समारोह से समाज में जागरूकता बढ़ेगी और अधिक लोग समाज सेवा के लिए आगे आएंगे।
कोषाध्यक्ष भारत खत्री ने कहा कि समाज के उन बुजुर्गों को “गौरव स्तंभ सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने विभाजन के बाद के कठिन और संघर्षपूर्ण समय में भी धर्म की लौ को बनाए रखते हुए एक सशक्त समाज के निर्माण में अमूल्य योगदान दिया।
बैठक में संरक्षक प्रताप राय चुग,भगवान छाबडा, गोपाल मेहता,मोहन माखीजा आदि उपस्थित थे

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *