LOADING

Type to search

सिन्धी बाल संस्कार शिविर 20 मई से, 1000 बच्चों के पंजीयन का लक्ष्य

socal

सिन्धी बाल संस्कार शिविर 20 मई से, 1000 बच्चों के पंजीयन का लक्ष्य

Share


उदयपुर, 11 मई:
भारतीय सिन्धु सभा द्वारा ग्रीष्मावकाश में 20 मई से शहर के 10 स्थानों पर सिन्धी बाल संस्कार शिविर आयोजित किए जाएंगे।
जिला अध्यक्ष गुरमुख कस्तूरी एवं महामंत्री विजय आहुजा ने बताया कि शिविरों का उद्देश्य युवा पीढ़ी को सिन्धी संस्कृति एवं भाषा से जोड़ना है। बच्चों को खेल-खेल में संस्कृति, लोकनृत्य, संगीत, त्योहार एवं महापुरुषों की जानकारी दी जाएगी।
प्रदेश संरक्षक सुरेश कटारिया एवं डॉ. मनोहर कालरा ने कहा कि ऐसे शिविर समाज में संस्कार एवं आत्मविश्वास बढ़ाने में उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *