LOADING

Type to search

तस्कर की 1 करोड़ से अधिक की संपत्ति फ्रीज

crime

तस्कर की 1 करोड़ से अधिक की संपत्ति फ्रीज

Share

डोडाचूरा तस्करी से खरीदी थी जमीन, कई जिलों तक फैला था नेटवर्क
प्रतापगढ़, 19 मई
: प्रतापगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात तस्कर की 1 करोड़ 5 लाख रुपए मूल्य की संपत्ति फ्रीज कर दी है। आरोपी पर प्रदेश के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।
343 किलो डोडाचूरा बरामद होने के बाद खुला नेटवर्क
एसपी बी. आदित्य ने बताया कि 30 सितंबर 2021 को छोटी सादड़ी थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बिना नंबर की स्कॉर्पियो से 17 कट्टों में भरा 343 किलो अफीम डोडाचूरा बरामद किया था। कार्रवाई के दौरान निंबाहेड़ा निवासी तस्कर वीरेंद्र आंजना फरार हो गया था, जिसे बाद में गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि यह खेप बसेड़ा निवासी ललित आंजना ने सप्लाई की थी।
कई जिलों में फैला था तस्करी का नेटवर्क
पुलिस के अनुसार ललित आंजना का नेटवर्क जोधपुर, जालोर, पाली, सिरोही और बाड़मेर तक फैला हुआ था। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को 25 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और वित्तीय जांच में पता चला कि उसने तस्करी के पैसों से कई संपत्तियां खरीदी थीं। जांच में बसेड़ा गांव में खरीदी गई साढ़े तीन बीघा कृषि भूमि का खुलासा हुआ, जिसकी कीमत करीब 1.05 करोड़ रुपए है। कोर्ट प्रक्रिया के बाद पुलिस ने उक्त संपत्ति को फ्रीज कर दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *