LOADING

Type to search

‘सोलर मैन’ प्रो. चेतन सोलंकी पहुंचे उदयपुर, आज देंगे ऊर्जा संरक्षण का संदेश

education

‘सोलर मैन’ प्रो. चेतन सोलंकी पहुंचे उदयपुर, आज देंगे ऊर्जा संरक्षण का संदेश

Share

विद्याभवन पॉलिटेक्निक में जलवायु परिवर्तन और एनर्जी स्वराज पर होगा विशेष व्याख्यान
उदयपुर, 4 अगस्त:
ऊर्जा संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा के प्रति जनजागरण अभियान चला रहे आईआईटी मुंबई के पूर्व प्रोफेसर एवं ‘सोलर मैन’ के नाम से प्रसिद्ध प्रो. चेतन सोलंकी मंगलवार को अपनी सोलर बस के साथ उदयपुर पहुंचे। वे बुधवार सुबह 11:15 बजे विद्याभवन पॉलिटेक्निक सभागार में ‘ऊर्जा संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के समाधान’ विषय पर विशेष व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम का आयोजन पॉलिटेक्निक के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में होगा।
प्राचार्य डॉ. अनिल मेहता ने बताया कि प्रो. सोलंकी की सोलर बस ही उनका घर, कार्यालय, बैठक कक्ष और प्रशिक्षण केंद्र है। इसकी छत पर लगे सोलर पैनलों से ही बिजली तैयार होती है, जिससे बस की सभी आवश्यक सुविधाएं संचालित होती हैं। इसका उद्देश्य लोगों को कम संसाधनों और स्वच्छ ऊर्जा के साथ टिकाऊ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने बताया कि प्रो. सोलंकी 13 मई से 20 अगस्त तक 100 दिवसीय भारत क्लाइमेट सत्याग्रह यात्रा पर हैं, जो उनकी 11 वर्षीय एनर्जी स्वराज यात्रा का हिस्सा है। अब तक वे 80 हजार किलोमीटर की यात्रा, 1,800 से अधिक व्याख्यान और 5 लाख से अधिक लोगों से सीधा संवाद कर ऊर्जा साक्षरता का संदेश दे चुके हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *