गोविन्द गुरु राजकीय महाविद्यालय में स्पेनिश भाषा प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुरू
Share
18 जून तक आवेदन, 1 जुलाई से ऑनलाइन कक्षाएं; स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को मिलेगी प्राथमिकता
बांसवाड़ा, 12 जून: राजस्थान सरकार के आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा एवं इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी (ईएफएलयू) हैदराबाद के सहयोग से संचालित फॉरेन लैंग्वेज कम्यूनिकेशन स्किल स्कीम के तहत श्री गोविन्द गुरु राजकीय महाविद्यालय, बांसवाड़ा में स्पेनिश भाषा प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम प्रारम्भ किया जा रहा है। पाठ्यक्रम की ऑनलाइन कक्षाएं 1 जुलाई से शुरू होंगी।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कल्याणमल सिंगाड़ा ने बताया कि पाठ्यक्रम के लिए 30 सीटें निर्धारित की गई हैं तथा 5 अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा सूची भी तैयार की जाएगी। प्रवेश के लिए प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेरिट सूची बनाई जाएगी। चयन प्रक्रिया में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर अध्ययनरत अथवा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। पाठ्यक्रम के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों सहित 18 जून तक महाविद्यालय के कक्ष संख्या-4 में जमा करवा सकते हैं। प्रारंभिक चयन सूची 21 जून को जारी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 24 जून तक शुल्क जमा करवाना होगा, जबकि अंतिम चयन सूची 25 जून को प्रकाशित की जाएगी। निर्धारित अवधि में शुल्क जमा नहीं कराने वाले अभ्यर्थियों के स्थान पर प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाएगा।
आवेदन पत्र महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन के साथ आधार कार्ड, 10वीं एवं 12वीं की अंकतालिकाएं, कॉलेज आईडी अथवा अंतिम डिग्री की अंकतालिका तथा पासपोर्ट आकार का फोटो संलग्न करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए नोडल अधिकारी डॉ. नरेश पटेल, सहायक आचार्य (अंग्रेजी) से मोबाइल नंबर 9414725858 पर संपर्क किया जा सकता है। महाविद्यालय
