LOADING

Type to search

प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

socal

प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

Share

सांसद, संभागीय आयुक्त व कलक्टर ने किया महादेव का अभिषेक
जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने की मंगलकामना
उदयपुर, 10 जून:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में खुशहाली, समृद्धि एवं जनकल्याण की मंगलकामना को लेकर बुधवार को उदयपुर स्थित महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भगवान शिव का विधिवत रुद्राभिषेक, पूजन एवं महाआरती कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और उत्तरोत्तर विकास की कामना की गई।
कार्यक्रम में सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवल रमानी तथा जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना में भाग लिया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने प्रदेश में खुशहाली, अच्छी वर्षा, समृद्धि तथा जनकल्याण के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) दीपेंद्र सिंह राठौड़, अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) जितेंद्र ओझा, प्रशिक्षु आईएएस मणिमाला एन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं आमजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए और धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता निभाई। मंदिर परिसर में आयोजित इस आध्यात्मिक कार्यक्रम से भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयघोष के साथ प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं सर्वांगीण विकास की कामना की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *