LOADING

Type to search

गोकुल विलेज सेक्टर-9 में पुरुषोत्तम मास पर श्रीमद्भागवत कथा 15 मई से

socal

गोकुल विलेज सेक्टर-9 में पुरुषोत्तम मास पर श्रीमद्भागवत कथा 15 मई से

Share

यजमान परिवार एवं मंदिर समिति ने किया पोस्टर विमोचन
उदयपुर, 11 मई:
शहर के सेक्टर-9 स्थित गोकुल विलेज कॉलोनी में श्री भोलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन 15 मई से प्रारंभ होगा। तीन वर्ष में एक बार आने वाले अधिक मास में आयोजित इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह एवं श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।
आयोजन के तहत प्रसिद्ध कथा व्यास पुष्कर दास महाराज संगीतमय शैली में श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करवाएंगे। उनकी मधुर वाणी, सरल व्याख्या एवं भक्तिमय प्रस्तुति श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करेगी। पुरुषोत्तम मास में कथा श्रवण, भजन-कीर्तन एवं सत्संग का विशेष महत्व माना जाता है।
कथा आयोजन से पूर्व सोमवार को मुख्य यजमान सूर्यप्रकाश व्यास एवं ओमलता व्यास सहित मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा विधिवत पोस्टर विमोचन किया गया। इस अवसर पर गोकुल विलेज के अनेक गणमान्य नागरिक, महिलाएं एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संयोजक विल वैष्णव ने बताया कि आयोजन का शुभारंभ 15 मई को दोपहर 3 बजे भव्य पोथी एवं कलश यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा गोकुल विलेज क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंचेगी। यात्रा में महिलाएं लाल चुंदड़ी परिधान में सिर पर कलश धारण कर शामिल होंगी, वहीं पुरुष श्रद्धालु भजन-कीर्तन एवं जयकारों के साथ सहभागिता निभाएंगे।
उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन प्रतिदिन सायं 4 बजे से 7 बजे तक किया जाएगा। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में सूर्यप्रकाश व्यास, ओमलता व्यास, गोपाल वैष्णव, नरेश चौहान, रंजना गौड़, इंद्रा ओझा, कमला जोशी, सुमित्रा देवी, दुर्गा देवी, सुमन कुंवर एवं शकुंतला सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *