LOADING

Type to search

उदयपुर में 11 जुलाई को जनजातीय योजनाओं की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक

Local

उदयपुर में 11 जुलाई को जनजातीय योजनाओं की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक

Share

केंद्रीय जनजाति राज्य मंत्री दुर्गादास उइके दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे, सलूंबर और खेरवाड़ा का भी करेंगे दौर
उदयपुर, 9 जुलाई:
केंद्रीय जनजाति राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 11 जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर उदयपुर आएंगे। वे यहां धरती आबा जनजाति उन्नत ग्राम अभियान, पीएम जनमन एवं केंद्र सरकार की जनजातीय योजनाओं की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे।
सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने बताया कि बैठक जनजातीय अनुसंधान संस्थान (टीआरआई) सभागार में आयोजित होगी। उइके दोपहर 12 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचकर सीधे बैठक स्थल जाएंगे। इसके बाद वे सलूंबर जिले के नाल हलकार गांव में भगवान बिरसा मुंडा महावृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा खेरवाड़ा में एकलव्य मॉडल स्कूल का निरीक्षण कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण करेंगे।
12 जुलाई को वे सुखाड़िया विश्वविद्यालय के बप्पा रावल सभागार में ‘जनजाति विकास के 12 वर्ष’ विषयक संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसके बाद टीआरआई सभागार में सामाजिक संगठनों की बैठक तथा भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। देर शाम वे डबोक एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *