LOADING

Type to search

5-स्टार होटल में 10 दिन ठहरा, 5.74 लाख का बिल दिए बिना चला गया

crime

5-स्टार होटल में 10 दिन ठहरा, 5.74 लाख का बिल दिए बिना चला गया

Share

पत्नी और दो बच्चों के साथ ठहरा था दिल्ली का युवक; चेकआउट पर बोला- बिल ट्रैवल एजेंसी देगी, होटल प्रबंधन ने दर्ज कराया केस
उदयपुर, 25 अगस्त:
उदयपुर के 5-स्टार होटल द ओबेरॉय उदयविलास में पत्नी और दो बच्चों के साथ 10 दिन ठहरे दिल्ली निवासी युवक पर 5.74 लाख रुपए का होटल बिल चुकाए बिना चले जाने का आरोप है। चेकआउट के समय बिल का भुगतान नहीं करने पर होटल के लायजनिंग मैनेजर रविंद्र सिंह ने अंबामाता थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
14 से 23 अगस्त तक होटल में ठहरा
सब इंस्पेक्टर अजयराज सिंह के अनुसार 12 अगस्त को मेकर बाहा ट्रैवल एजेंसी ने ई-मेल के जरिए अनुराग यादव की होटल बुकिंग कराई थी। अनुराग अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ 14 अगस्त से 23 अगस्त तक होटल में रहा। इस दौरान कमरे के अलावा लंच, डिनर और अन्य होटल सेवाओं का लाभ लिया।
24 अगस्त को चेकआउट के दौरान होटल ने 5.74 लाख रुपए का बिल प्रस्तुत किया। आरोप है कि युवक ने भुगतान करने से इनकार करते हुए कहा कि बिल की राशि ट्रैवल एजेंसी देगी। वहीं, ट्रैवल एजेंसी ने होटल को बताया कि बुकिंग के दौरान ऐसी कोई व्यवस्था तय नहीं हुई थी।
एजेंसी के साथ मिलीभगत की आशंका
पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मामला ट्रैवल एजेंसी के साथ मिलीभगत कर होटल से सेवाएं लेने और भुगतान नहीं करने से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। अनुराग दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करता है। पुलिस बुकिंग, भुगतान और एजेंसी से हुए संपर्कों की जांच कर रही है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *