LOADING

Type to search

शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए संघर्ष जरूरी : गुर्जर

education

शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए संघर्ष जरूरी : गुर्जर

Share

राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का जिला शैक्षिक सम्मेलन शुरू, शिक्षकों की समस्याओं और अधिकारों पर हुई चर्चा
सलूंबर, 18 सितंबर:
राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का जिला शैक्षिक सम्मेलन शुक्रवार को कल्ला संस्थान, जयसमंद परिसर में शुरू हुआ। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष लच्छीराम गुर्जर ने कहा कि शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए संघर्ष आवश्यक हो गया है। इसके लिए शिक्षकों को संगठित होकर संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपसभाध्यक्ष धूलिराम डांगी रहे, जबकि अध्यक्षता लच्छीराम गुर्जर ने की। प्रदेश उपाध्यक्ष बालकृष्ण मीणा, राजेंद्र सालवी और सुरेश व्यास विशिष्ट अतिथि रहे। सलूंबर जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मीणा ने अतिथियों और शिक्षकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को अपने अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठानी चाहिए।
बालकृष्ण मीणा ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी संघर्ष को जीवित रखने के लिए शिक्षकों को तैयार रहना होगा। धूलिराम डांगी ने कहा कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली की खामियों को सरकार ने समय रहते दूर नहीं किया तो संगठन को आंदोलन के लिए तैयार रहना चाहिए।
सम्मेलन में विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों ने शिक्षकों की समस्याओं और मांगों पर विचार रखे। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया तथा नवगठित सलूंबर जिला कार्यकारिणी का भी अभिनंदन किया गया। सम्मेलन में जयसमंद अध्यक्ष होमालाल मीणा सहित हेमंत कुमार मीणा, मणिलाल कलाल, बाबूलाल, लक्ष्मणलाल, विजय आमेटा, देवीलाल भूदरा, शंकरलाल, अशोक बलाई, राहुल सालवी, खेमराज, राधामोहन और ईश्वर आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *