LOADING

Type to search

संघर्ष ही सफलता का मार्ग: प्रशांत अग्रवाल

socal

संघर्ष ही सफलता का मार्ग: प्रशांत अग्रवाल

Share

‘अपनों से अपनी बात’ कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को दिया आत्मविश्वास का संदेश
उदयपुर, 20 जून :
नारायण सेवा संस्थान में आयोजित पांच दिवसीय विशेष संवाद कार्यक्रम ‘अपनों से अपनी बात’ का शनिवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से चिकित्सा एवं पुनर्वास सेवाओं का लाभ लेने आए दिव्यांगजन शामिल हुए। संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि जीवन में आने वाले दुःख, चुनौतियां और संघर्ष ही व्यक्ति को महानता की ओर ले जाते हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान राम, भगवान बुद्ध, संत मीरा और स्वामी विवेकानंद जैसे महान व्यक्तित्वों ने भी कठिन परिस्थितियों का सामना कर समाज को नई दिशा दी। जिस प्रकार सोना आभूषण बनने से पहले अग्नि में तपता है, उसी प्रकार मनुष्य भी संघर्षों से गुजरकर अधिक मजबूत और सफल बनता है। उन्होंने लाभार्थियों से कठिनाइयों को अवसर के रूप में स्वीकार करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। मध्यप्रदेश के तूफान सिंह ने कंप्यूटर प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनने की बात कही, जबकि उत्तर प्रदेश के सदानंद ने कृत्रिम अंग प्राप्त कर नया जीवन मिलने का अनुभव साझा किया। अलवर के भानु प्रताप, मुगलसराय के जुनैद और छत्तीसगढ़ के देवेन्द्र नाथ ने सफल उपचार के लिए संस्थान का आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में लाभार्थियों ने नारायण सेवा संस्थान को दिव्यांगजनों के लिए आशा, सेवा और आत्मविश्वास का केंद्र बताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *