LOADING

Type to search

स्वच्छ भारत मिशन प्रदेश ब्रांड एंबेसडर गुप्ता ने झुंझुनू शहर का किया औचक निरीक्षण

Local

स्वच्छ भारत मिशन प्रदेश ब्रांड एंबेसडर गुप्ता ने झुंझुनू शहर का किया औचक निरीक्षण

Share

घर-घर कचरा संग्रहण में भारी अनियमितता, नगर के बाग बगीचों में गंदगी और कचरे के ढेर लगे हुए
स्वच्छता मिशन को गंभीरता से नहीं ले रहे अधिकारियों के विरुद्ध उच्च अधिकारियों एवं सरकार को कार्रवाई करने हेतु लिखा जाएगा: के के गुप्ता
झुंझुनूं, 22 अप्रैल:
स्वच्छ भारत मिशन राजस्थान सरकार द्वारा नियुक्त प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता द्वारा नगर निकाय झुंझुनू में अधिकारियों और कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन शहर के अंतर्गत पूर्व में दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश के संबंध में अधिकारियों से बिंदुवार जानकारी प्राप्त की गई और वांछित लक्ष्य को पूरा करने हेतु पूरी ईमानदारी के साथ स्वच्छता कार्यों को गंभीरता से लेते हुए कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया।
बैठक में ब्रांड एंबेसडर गुप्ता ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन कोई साधारण मिशन नहीं है बल्कि यह आम जनता के साथ प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ एक बहुत बड़ा अभियान है जिसकी बदौलत हमारा शहर स्वच्छ, सुंदर, गंदगी मुक्त और हरा भरा बनाने के विजन के साथ सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है। स्वच्छता के कार्यों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय श्री भजन लाल जी शर्मा साहब बहुत गंभीर हैं और उनके स्पष्ट निर्देश हैं कि जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ स्वच्छ भारत मिशन को धरातल पर लागू करने की दिशा में अधिकारियों के लापरवाही और गैर जिम्मेदार रवैया को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते हुए सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
झुंझुनू शहर में घर-घर कचरा संग्रहण में हो रही अनियमितता, 12000 घरों से कचरा नहीं उठ रहा
बैठक के दौरान एक गंभीर मामला सामने आया कि झुंझुनू शहर में घर-घर कचरा संग्रहण के लिए संबंधित ठेकेदार द्वारा जो वहां चलाए जा रहे हैं जबकि शहर के 28000 घरों के लिए और अपर्याप्त है। डोर टू डोर कचरा संग्रहण के काम का हो रहे विरोधाभास में स्पष्ट किया कि 400 घरों के कचरा उठाने के लिए एक वाहन आवश्यक है। अगर ठेकेदार द्वारा 400 घरों का कचरा उठाने के लिए एक वाहन नहीं लगाया जाता है तो उचित कार्रवाई संपादित करें। ठेकेदार द्वारा बताया गया कि टेंडर में उसके पास 28000 घरों का ही कचरा उठाना है परंतु 40000 घर शहर में है ऐसे में 12000 घरों से कचरा उठाने का टेंडर तत्काल दूसरा लगाया जाए तथा एक बात का और विशेष ध्यान रखा जाए की टेंडर के अंदर जो खर्च ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है, उसका भी मापदंड होना चाहिए अगर ठेकेदार पर्याप्त साधन नहीं लगता है तो तत्काल दूसरी व्यवस्था पैरेलल की जाए कचरा हर हाल में घरों से उठाया जाए तथा जब तक 100% घरों से ठेकेदार कचरा नहीं उठा उसे भुगतान नहीं किया जाए। बाग बगीचे एवं डोर टू डोर कचरा संग्रहण की मॉनिटरिंग अधिशासी अधिकारी द्वारा की जाएगी इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।
नगर के चार बगीचों की हो रही दुर्दशा, व्यवस्था सुधारने के निर्देश
बैठक के पश्चात स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर गुप्ता द्वारा कलेक्ट्री सर्किल पर चारों बगीचों का निरीक्षण किया गया
जिसमें गंदगी, प्लास्टिक की थालियां, फुटपाथ पर गंदगी, रिपसनी एवं झूले ठीक अवस्था में नहीं थे। जगह-जगह कचरो के ढेर पाए गए। बागवान द्वारा काटी गई झाड़ियां वही डाली गई थी जो लंबे समय से पड़ी हुई थी। फाउंटेन लंबे समय से बंद पड़ा हुआ था। पार्क के अंदर अनुपयोगी सामान चारों तरफ बिखरा हुआ पड़ा हुआ था। बगीचों में कचरा पात्र का अभाव, दीवारों पर तथा बाहर उद्घाटन पट्टी पर प्रचार के पोस्टर चिपके हुए थे। जानकारी लेने पर मालूम पड़ा की यह समस्त कार्य ठेकेदार को करने थे परंतु देख-रेख के अभाव में कमजोर मॉनिटरिंग के चलते हुए बगीचों की दुर्दशा गंभीर थी। शहर के सभी बगीचों का निरीक्षण अधिशासी अधिकारी स्वयं करेंगे एवं ग्रुपों में जिओ टैग से फोटो डालेंगे तथा जितनी भी अनियमिताएं बगीचों में है, उन्हें 24 घंटे में निस्तारण करेंगे। बगीचों के फुटपाथ को मशीनों द्वारा पानी के प्रेशर से साफ करने का कार्य सुनिश्चित करेंगे। दीवारों पर पंपलेट चिपकाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करेंगे। ठेकेदार को अग्रिम निर्देशों तक भुगतान नहीं करेंगे। बगीचे की मेंटेनेंस के लिए जिन संस्थाओं को गोद दिया गया है या तो 24 घंटे में बगीचे की स्थिति को सुधार दें अन्यथा उनसे बगीचे को वापस नगर परिषद में हस्तांतरित कर लेवे तथा भविष्य में अगर पुनः इसकी पुनावर्ती होगी तो बिना किसी सूचना के बगीचे को वापस नगर परिषद में ले लिया जाएगा।
जीएसटी कार्यालय में स्वच्छता और जल संचय पर उत्कृष्ट कार्य, अन्य सरकारी विभाग भी प्रेरणा ले
जीएसटी कार्यालय का निरीक्षण करने पर पाया कि वह झुंझुनू जिले के लिए उमेश जालान जॉइंट कमिश्नर जीएसटी एवं उनके विभाग की पूरी टीम द्वारा अपने कार्यालय को न केवल स्वच्छता का एक ब्रांड बनाया है। इसके साथ पर्यावरण पर भी विभाग द्वारा ऐतिहासिक कार्य किया गया कार्यालय परिसर में वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य कर जल संरक्षण और जल संचय का संदेश सौर ऊर्जा में कार्यालय में सोलर लगाकर प्रदूषण समाप्त करने का संदेश माननीय मुख्यमंत्री की योजनाओं को धरातल पर उतारने का जो कार्य किया गया है वह प्रशंसनीय एवं श्रेष्ठ है तथा सभी विभागों को एक मार्गदर्शन देने का भी कार्य कर रहा है। विभाग द्वारा शुद्ध जल हेतु एक सुंदर श्रेष्ठ प्याऊ का भी निर्माण किया गया तथा पक्षियों के लिए पर्याप्त मात्रा में दोनों एवं पानी की व्यवस्था कर एक श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। कार्यालय की सफाई सफाई की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम सभी विभागों के अधिकारियों को जीएसटी कार्यालय का निरीक्षण कर उससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *