LOADING

Type to search

बोहरा यूथ पब्लिक स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह, विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Local

बोहरा यूथ पब्लिक स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह, विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Share

10वीं में शानदार रिजल्ट, 12वीं कक्षा का परिणाम भी शत-प्रतिशत
उदयपुर, 31 मार्च:
खांजीपीर स्थित बोहरा यूथ पब्लिक स्कूल में कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंजुमन तालीमुल इस्लाम के सदर मुख्तार अहमद कुरैशी एवं विशेष अतिथि फारूक कुरैशी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि 10वीं की परीक्षा भविष्य की मजबूत नींव होती है और इस सफलता में शिक्षकों व अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
टॉपर्स ने बढ़ाया विद्यालय का मान
प्रधानाध्यापिका ज़ोहरा खान ने बताया कि 10वीं कक्षा में तसनीम ने 95.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। सामिया अख्तर ने 94.70 प्रतिशत के साथ दूसरा और जरीन खान ने 91.50 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विशेष अतिथि ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
12वीं कक्षा का परिणाम भी शानदार
विद्यालय का 12वीं कक्षा का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। कुल 12 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 10 प्रथम श्रेणी और 2 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
प्रधानाध्यापिका ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *