LOADING

Type to search

उदयपुर में 1600 लीटर मिलावटी दूध से भरा टैंकर पकड़ा

Health

उदयपुर में 1600 लीटर मिलावटी दूध से भरा टैंकर पकड़ा

Share

रक्षाबंधन से पहले सेक्टर-8 में कार्रवाई, सैंपल जांच के लिए लैब भेजे
उदयपुर, 22 अगस्त:
रक्षाबंधन त्योहार को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने उदयपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। मुखबिर की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार सुबह सेक्टर-8 स्थित जड़ाव नर्सरी के पास घेराबंदी कर दूध से भरे एक टैंकर को रुकवाकर जांच की। कार्रवाई के दौरान टैंकर से करीब 1600 लीटर संदिग्ध दूध बरामद किया गया है। दूध के अमानक पाए जाने पर उसे नष्ठ करवाया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. अशोक आदित्य और फूड इंस्पेक्टर अशोक गुप्ता और की टीम ने मौके पर टैंकर चालक से पूछताछ की।
जांच में सामने आया कि टैंकर के दो अलग-अलग कंपार्टमेंट में दूध भरा हुआ था। एक हिस्से में करीब 500 लीटर और दूसरे हिस्से में करीब 1100 लीटर दूध मौजूद था।
कम फैट और मिलावट की आशंका
विभाग को सूचना मिली थी कि शहर में कम फैट वाला और मिलावटी दूध खपाने के लिए लाया जा रहा है। टीम ने टैंकर से दूध के नमूने लेकर जांच के लिए सरकारी लैब भिजवा दिए हैं। इसके साथ ही संदिग्ध दूध को नष्ट कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। लैब रिपोर्ट आने के बाद ही दूध की गुणवत्ता और मिलावट की वास्तविक स्थिति साफ हो सकेगी।
डेयरियों तक सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटा विभाग
त्योहारों के दौरान दूध, मावा और मिठाइयों की मांग में भारी इजाफा हो जाता है। स्वास्थ्य विभाग अब इस बात की कड़ियां जोड़ रहा है कि चितौडगढ़ से आया यह दूध उदयपुर शहर की किन-किन डेयरियों में सप्लाई होना था।
सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य ने कहा कि आमजन की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मिलावटखोरों पर अभियान लगातार जारी रहेगा।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *