LOADING

Type to search

सरकारी स्कूल में शिक्षक ने छात्रा को अकेले कमरे में बुलाया, विभाग ने किया तबादला

education

सरकारी स्कूल में शिक्षक ने छात्रा को अकेले कमरे में बुलाया, विभाग ने किया तबादला

Share

कहा—’अकेले आओ, तभी कॉपी मिलेगी’ कहने का आरोप; शिकायत के बाद जांच समिति गठित
उदयपुर, 18 जुलाई:
भीलवाड़ा शहर के एक सरकारी विद्यालय में 17 वर्षीय छात्रा से कथित अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि शिक्षक ने उसकी कॉपी अपने पास रख ली और उसे अकेले कमरे में आने पर ही कॉपी लौटाने की बात कही। घटना के बाद छात्रा भयभीत हो गई और अगले दिन स्कूल नहीं गई। परिजनों को जानकारी मिलने पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ विद्यालय पहुंचकर विरोध जताया।
छात्रा के अनुसार 16 जुलाई को कक्षा में कॉपियां जांचते समय शिक्षक ने सभी विद्यार्थियों की कॉपियां लौटा दीं, लेकिन उसकी कॉपी रोक ली। जब वह दो सहपाठियों के साथ कॉपी लेने पहुंची तो शिक्षक ने कथित तौर पर कहा कि वह अकेले आएगी, तभी कॉपी मिलेगी। छात्रा बिना कॉपी लिए घर लौट आई।
शनिवार को परिजनों के हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। विद्यालय प्रशासन ने मामले की जांच के लिए समिति गठित कर दी है तथा संबंधित शिक्षक का मुख्यालय तत्काल प्रभाव से बदल दिया गया है।
पुलिस ने छात्रा की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आरोपी शिक्षक से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद मिला।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *