LOADING

Type to search

शिक्षक समस्याओं के समाधान को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

education

शिक्षक समस्याओं के समाधान को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Share

मावली, 2 अगस्त: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के उदयपुर दौरे के दौरान अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) ने शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्रसिंह झाला के नेतृत्व में भाजपा संभाग प्रभारी राजेन्द्र राठौड़ को दिए ज्ञापन में टीएसपी से नॉन-टीएसपी में समायोजित शिक्षकों को गृह जिले में समायोजित करने, तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति, स्थानांतरण, पदोन्नत प्राचार्यों एवं उप-प्राचार्यों की काउंसलिंग तथा नव पदोन्नत व्याख्याताओं के शीघ्र स्थानांतरण की मांग की गई। इस दौरान संभाग प्रभारी से सकारात्मक चर्चा हुई। ज्ञापन के समय डॉ. हेमन्त मेनारिया, सुनील मंडोवरा, विनोद गदिया सहित संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *