LOADING

Type to search

37 लाख की चोरी मामले में जुटाए तकनीकी साक्ष्य

crime

37 लाख की चोरी मामले में जुटाए तकनीकी साक्ष्य

Share


उदयपुर, 2 जुलाई: खेरवाड़ा कस्बे में दो सगे भाइयों के घर हुई करीब 37 लाख रुपये की चोरी के मामले में दूसरे दिन पुलिस जांच तेज हो गई। मोबाइल इन्वेस्टिगेशन यूनिट की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आधुनिक तकनीकी उपकरणों की मदद से बारीकी से साक्ष्य जुटाए। इस दौरान खेरवाड़ा थानाधिकारी करनाराम जाट, एएसआई दिग्विजय सिंह और पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।
इधर, वारदात से आक्रोशित ग्रामीणों ने चोरी के शीघ्र खुलासे की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। बड़ी संख्या में ग्रामीण, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, जुलूस के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी तथा क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।
गौरतलब है कि मंगलवार रात खेरवाड़ा के जयप्रकाश नगर में चोरों ने दो सगे भाइयों के मकानों को निशाना बनाया था। सुबह करीब चार बजे तीसरे भाई दीतालाल पटेल की नींद खुली तो उन्होंने घर का दरवाजा बाहर से बंद पाया। पड़ोसियों की मदद से बाहर निकलने पर दोनों घरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था।
चोरी में हीरालाल पटेल के घर से करीब 36 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और एक लाख रुपये नकद, जबकि बड़े भाई बंशीलाल पटेल के घर से करीब 600 ग्राम चांदी के जेवर चोरी हो गए। दोनों की रिपोर्ट पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *