LOADING

Type to search

अमरख महादेव में ठंडी राखी का मेला, उमड़ा आस्था का सैलाब

socal

अमरख महादेव में ठंडी राखी का मेला, उमड़ा आस्था का सैलाब

Share

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, पूजा-अर्चना के साथ मेले में जमकर हुई खरीदारी
उदयपुर, 29 अगस्त:
उदयपुर-अहमदाबाद क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध अमरख महादेव मंदिर परिसर में शनिवार को पारंपरिक ठंडी राखी का मेला भरा। सुबह से ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने अमरख महादेव के दर्शन कर जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
मेले में सजे रंग-बिरंगे बाजार श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। मिठाई, खिलौने और विभिन्न प्रकार की दुकानों पर दिनभर खरीदारों की भीड़ दिखाई दी। बच्चों ने झूलों और मनोरंजन के अन्य साधनों का आनंद लिया। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने पूजा-अर्चना के साथ खरीदारी कर मेले का लुत्फ उठाया।
श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं की गईं। दर्शन, आवागमन और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। ग्रामीणों और शहरवासियों की बड़ी मौजूदगी के चलते मंदिर परिसर दिनभर मेले की रौनक से गुलजार रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *