LOADING

Type to search

16 से शुरू होगा 40 दिवसीय चालिहा महोत्सव

Local

16 से शुरू होगा 40 दिवसीय चालिहा महोत्सव

Share

उदयपुर, 14 जुलाई: पूज्य सिंधी पंचायत हिरण मगरी (सेक्टर 3 से 8) के तत्वावधान में 16 जुलाई से 24 अगस्त तक झूलेलाल भवन, सेक्टर-4 में 40 दिवसीय चालिहा महोत्सव-2026 का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जाएगा।
पंचायत अध्यक्ष मुरली राजानी ने बताया कि प्रतिदिन शाम 5:30 से रात 8 बजे तक भगवान झूलेलाल की विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती, भजन-कीर्तन तथा विविध भोग-प्रसाद का आयोजन होगा। महासचिव ओमप्रकाश तलदार ने समाज के सभी पदाधिकारियों, महिला एवं युवा संगठनों और श्रद्धालुओं से नियमित सहभागिता की अपील की है। पंचायत उपाध्यक्ष गिरीश राजानी ने बताया कि 40 दिवसीय महोत्सव के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव का भव्य समापन 24 अगस्त को “एक शाम झूलेलाल के नाम” कार्यक्रम के साथ होगा। आयोजन की तैयारियों में बसंत पंजवानी, लक्ष्मण रामचंदानी, इंद्र छादवानी, अशोक तनवानी, मोहन पाहुजा, नारायणदास खत्री, चांदनी लालवानी, वर्षा फुलरेजा और मुस्कान खत्री सहित कई पदाधिकारियों का सहयोग रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *