उत्साह के साथ मनाया जाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
Share
गांधी ग्राउण्ड में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, केबिनेट मंत्री श्री खराड़ी करेंगे ध्वजारोहण
तैयारियां पूर्ण
उदयपुर, 14 अगस्त: देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को उत्साह और उमंग के साथ गरीमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। जिले भर में ध्वजारोहण एवं रंगारंग कार्यक्रम होंगे। संभाग मुख्यालय पर मुख्य समारोह गांधी ग्राउण्ड में होगा। इसमें जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल के निर्देशन में आयोजन की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि गांधी ग्राउण्ड में मुख्य समारोह ठीक 9 बजे प्रारंभ होगा। केबिनेट मंत्री खराड़ी ध्वजारोहण करेंगे। इसके पश्चात पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट आदि की टुकड़ियां मार्च पास्ट करेंगी। स्कूली बच्चों की ओर से व्यायाम प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। माननीय राज्यपाल के संदेश का वाचन होगा तथा उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कार्मिकों तथा उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए चयनित लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

