LOADING

Type to search

अपनों से वंचित दिवंगत को मिला सम्मानपूर्ण अंतिम विदाई का सहारा

Local

अपनों से वंचित दिवंगत को मिला सम्मानपूर्ण अंतिम विदाई का सहारा

Share

महाराणा प्रताप सेना ने अज्ञात शव का हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार
उदयपुर, 11 अक्टूबर:
महाराणा प्रताप सेना ने प्रतापनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर मिले अज्ञात पुरुष के शव का रविवार को हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया। रेलवे पुलिस की आवश्यक कार्रवाई के बाद शव सेना के कार्यकर्ताओं को सौंपा गया। इसके बाद अशोकनगर स्थित मोक्षधाम में विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सेना के संस्थापक मोहन सिंह राठौड़, जनार्दन प्रसाद शर्मा, नंदराज भारती, चंद्रवीर सिंह राठौड़ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संस्थापक राठौड़ ने बताया कि संगठन ऐसे दिवंगतों को सम्मानजनक विदाई देने का प्रयास करता है, जिनके अंतिम संस्कार के लिए कोई अपना आगे नहीं आता। उन्होंने इसे मानवीय संवेदना, सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना से जुड़ा कार्य बताया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *