LOADING

Type to search

‘लव यू पापा-सीजन 2’ में फायरलेस कुकिंग का उत्साह

Local

‘लव यू पापा-सीजन 2’ में फायरलेस कुकिंग का उत्साह

Share

सिंगिंग और डांसिंग चैलेंज आज अशोका मधुश्री में
उदयपुर, 15 जून:
फादर्स डे को समर्पित ‘लव यू पापा-सीजन 2’ के तहत पहली प्रतियोगिता ‘टेस्ट ऑफ लव’ फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन चित्रकूट नगर स्थित होटल रैबिट रत्नम में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बिना आग का उपयोग किए स्वादिष्ट, पौष्टिक और आकर्षक व्यंजन तैयार कर अपनी रचनात्मकता और पाक-कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुणोदय ग्रुप के निदेशक पुष्पेंद्र परमार तथा विशिष्ट अतिथि ओपेरा ग्रुप की निदेशक विजयश्री लूनावत रहे। होटल रैबिट रत्नम के संचालक हर्वंश योगीराज जैन और एसआर स्पोर्ट्स के निदेशक अभिमान मैसी भी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन शेफ विक्रम माधवानी, ब्लॉगर माधुरी जैन और एडवोकेट डॉ. सोनिका जैन ने स्वाद, प्रस्तुति, स्वच्छता, नवाचार और रचनात्मकता के आधार पर किया।
मिताली इवेंट्स की निदेशक मिताली जैन ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम 21 जून को विंधम गार्डन एंड स्पा में आयोजित भव्य फादर्स डे समारोह में घोषित किए जाएंगे। वहीं 16 जून को ‘वॉइस ऑफ लव’ (सिंगिंग) और ‘रिदम ऑफ लव’ (डांस) प्रतियोगिताएं अशोका मधुश्री में आयोजित होंगी। 18 जून को फादर्स प्रीमियर लीग तथा 21 जून को पुरस्कार वितरण समारोह होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *