बेटे की नौकरी की खुशी कुछ ही देर में मातम में बदली
Share
नियुक्ति पत्र मिलने के बाद पिता की ट्रेन से कटकर मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
डूंगरपुर, 4 जुलाई: जिस घर में सरकारी नौकरी मिलने की खुशी मनाई जा रही थी, वहां कुछ ही देर बाद मातम पसर गया। डूंगरपुर जिले के राजपुर निवासी गौतमलाल साद की शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब उनके बेटे जिम्मी साद को मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद का नियुक्ति पत्र मिला था।
जानकारी के अनुसार विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद परिवार खुशियों में डूबा था। इसी बीच गौतमलाल अपने फार्म से घर लौट रहे थे। साबेला बायपास के निकट रेलवे ट्रैक पार करते समय वे असारवा-उदयपुर ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
