LOADING

Type to search

शायराना उदयपुर के संगीत समारोह में गूंजे सुरों के रंग, कलाकारों ने बांधा समां

Entertainment

शायराना उदयपुर के संगीत समारोह में गूंजे सुरों के रंग, कलाकारों ने बांधा समां

Share

फिल्म निर्माता डॉ. अजय मुड़िया बोले— उभरते कलाकारों का टर्निंग पॉइंट बन चुका है शायराना परिवार
उदयपुर, 22 जुलाई:
शायराना उदयपुर परिवार का मासिक संगीत समारोह ऐश्वर्या कॉलेज में उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित हुआ। समारोह में उदयपुर, राजसमंद, नाथद्वारा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, भीलवाड़ा और कपासन सहित विभिन्न शहरों के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फिल्म निर्माता डॉ. अजय मुड़िया ने शायराना उदयपुर परिवार को उभरते कलाकारों के लिए “टर्निंग पॉइंट” बताते हुए भविष्य में राज्य स्तरीय आयोजनों में मंच देने और बड़े संगीत समारोह आयोजित करने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि डॉ. सीमा सिंह ने कहा कि शायराना परिवार संगीत प्रेमियों और कलाकारों की धड़कन बन चुका है।
संस्थापक मनोज गीतांकर ने बताया कि संस्था पिछले 15 वर्षों से निःशुल्क साहित्य एवं संगीत कार्यक्रम आयोजित कर नई प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध करा रही है। समारोह में शास्त्रीय संगीत, गजल, भजन, सूफी गीत, लोकगीत और फिल्मी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। डॉ. आर.के. बॉस, राकेश पौडवाल और गायिका काव्या मेघवाल की प्रस्तुतियों ने विशेष सराहना बटोरी।
कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार आभा सिरसीकर ने शेर-ओ-शायरी, दोहों और मुक्तकों के साथ प्रभावशाली ढंग से किया। समारोह में कलाकारों और अतिथियों का उपरणा एवं पगड़ी पहनाकर सम्मान भी किया गया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *