LOADING

Type to search

इकलौते बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर की थी पिता को हत्या

crime

इकलौते बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर की थी पिता को हत्या

Share

तानों और मारपीट से नाराज था नाबालिग, हत्या के बाद शव फंदे पर लटकाया; 5 गिरफ्तार, 2 फरार
बांसवाड़ा, 30 अगस्त:
कुशलगढ़ थाना क्षेत्र में अधेड़ की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने के मामले का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक के इकलौते नाबालिग बेटे ने सात दोस्तों के साथ मिलकर पिता की हत्या की साजिश रची। पिता के लगातार ताने देने, मारपीट करने और उसकी मां को घर से निकालने से बेटा नाराज था। पुलिस ने नाबालिग को डिटेन करने के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं।
लाठी-डंडों और पाइप से हमला
पुलिस को 21 अगस्त को सूने मकान में अधेड़ का शव फंदे से लटका होने की सूचना मिली थी। शरीर पर चोट के निशान और पैर जमीन को छू रहे होने से मामला संदिग्ध लगा। एफएसएल और एमओबी टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। जांच में सामने आया कि 13 अगस्त को पिता से विवाद के बाद बेटा घर से चला गया था और अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुआ।
पुलिस के अनुसार 20 अगस्त को नाबालिग अपने दोस्तों के साथ पिता के घर पहुंचा। आरोपियों ने लाठी-डंडे, लोहे के पाइप और कड़े से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया और बाइक से फरार हो गए।
पुलिस ने विक्रम उर्फ बोवा, करण, शैलेश उर्फ साइलेश, राजू उर्फ राजकुमार और अप्पू उर्फ अल्पेश को गिरफ्तार किया है। दो बाइक, लोहे का पाइप, लाठी और लोहे के कड़े बरामद किए गए हैं। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *