LOADING

Type to search

आज उदयपुर में गूंजेगी काकोरी क्रांति की गाथा

popular

आज उदयपुर में गूंजेगी काकोरी क्रांति की गाथा

Share

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 90 मिनट का नाट्य मंचन, क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान को जीवंत करेगी प्रस्तुति
उदयपुर, 13 अगस्त:
काकोरी क्रांति के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को उदयपुर में ‘काकोरी क्रांति गाथा’ नाट्य मंचन होगा। प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ और सभ्यता अध्ययन केन्द्र, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह 90 मिनट का नाट्य मंचन नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के दौरान क्रांतिकारियों के संघर्ष, साहस और बलिदान से रूबरू कराएगा। कार्यक्रम शाम 5 बजे आरएनटी मेडिकल कॉलेज के नवीन सभागार में होगा।
युवाओं को बताएगी क्रांतिकारियों की जिजीविषा
प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि 9 अगस्त 1925 के काकोरी प्रतिरोध ने देश के युवाओं में स्वतंत्रता आंदोलन के लिए नई ऊर्जा पैदा की थी। नाटक के माध्यम से उन क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान को मंच पर जीवंत किया जाएगा, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
विद्यार्थियों की भागीदारी पर जोर
सभ्यता अध्ययन केन्द्र राजस्थान चैप्टर के संयोजक मनोज जोशी ने बताया कि पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र और आरएनटी मेडिकल कॉलेज आयोजन में सहयोगी हैं। विद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
राजस्व मंत्री हेमंत मीणा मुख्य अतिथि होंगे। पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव और पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक अश्विन दलवी विशिष्ट अतिथि होंगे। अध्यक्षता आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राहुल जैन करेंगे।
14 से 16 अगस्त तक प्रताप गौरव केन्द्र में छूट
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रताप गौरव केन्द्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’ में 14, 15 और 16 अगस्त को प्रवेश शुल्क में विशेष छूट रहेगी। इन तीन दिनों में दर्शनार्थी 50 रुपए शुल्क में केन्द्र का अवलोकन कर सकेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *