LOADING

Type to search

1.80 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा

Local

1.80 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा

Share

छह थे आरोपी, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, 30 किलो चांदी बरामद
पहचान ​छुपाने महिलाओं के कपड़े पहनते थे आरोपी, कोड बर्ड में करते थे बात
उदयपुर, 30 मार्च:
कुराबड़ थाना क्षेत्र में 1.80 करोड़ रुपए की ज्वेलरी चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से 30 किलो चांदी बरामद की गई है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शिवा उर्फ शिवलाल, कालुलाल और महेंद्र कंजर हैं, जो चित्तौड़गढ़ के विजयपुर निवासी हैं। तीनों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में सामने आया कि कुल छह बदमाशों ने मिलकर 15 मार्च को कुराबड़ के सदर बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान में चोरी की थी।
आरोपी पहचान छिपाने के लिए महिलाओं के कपड़े पहनते थे और कोड वर्ड में बात करते थे। चोरी के दौरान सीसीटीवी तोड़कर डीवीआर भी साथ ले गए थे। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *