LOADING

Type to search

संसार में कोई ऊंचा-नीचा नहीं, सभी में एक ही आत्मा : महंत तपस्वी साहेब

dharm

संसार में कोई ऊंचा-नीचा नहीं, सभी में एक ही आत्मा : महंत तपस्वी साहेब

Share

उदयपुर, 23 अक्टूबर: जाति-पाति और ऊंच-नीच का भेदभाव मनुष्य की बनाई हुई धारणाएं हैं। संसार के सभी जीवों में एक ही आत्मा का वास है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति के प्रति समभाव, प्रेम और सद्भावना रखनी चाहिए। यह बात कबीर ज्ञान आश्रम के महंत तपस्वी साहेब ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने बताया कि जनमानस में प्रेम, सद्भावना और आत्मज्ञान का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक सुहालका भवन में पहली बार श्री सद्गुरु कबीर चरितम कथा आयोजित होगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। कथा का वाचन सुधाकर साहेब करेंगे। आयोजन के पहले दिन 26 अक्टूबर को सुबह 9 बजे सोमेश्वर महादेव मंदिर से सुहालका भवन तक ग्रंथ यात्रा निकाली जाएगी। भंवरलाल सुहालका और लोकेश चौधरी ने आयोजन की जानकारी दी, जबकि कैलाश प्रजापत ने आभार जताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *