LOADING

Type to search

दानपात्र तोड़कर चोरों ने समेटे नोट, जेबें भरकर हुए फरार

crime

दानपात्र तोड़कर चोरों ने समेटे नोट, जेबें भरकर हुए फरार

Share

VIDEO: उदयपुर के चामुंडा माताजी मंदिर में फिर चोरी, एक साल पहले भी बना था निशाना
उदयपुर, 17 मई:
उदयपुर जिले में प्राचीन चामुंडा माताजी मंदिर एक बार फिर चोरों के निशाने पर आ गया। शनिवार देर रात करीब 1 बजे दो नकाबपोश बदमाश मंदिर में घुसे और दानपात्र तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ले गए। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक बदमाश थैला लेकर आया, जबकि दूसरा दानपात्र से नोट निकाल-निकालकर उसमें भरता रहा। थैला भरने के बाद दोनों ने नोट अपनी जेबों में भी ठूंसे और मौके से फरार हो गए।
सुबह पुजारी पहुंचे तो टूटा मिला दानपात्र
घटना मावली थाना क्षेत्र के आसोलिया की मादड़ी स्थित प्राचीन चामुंडा माताजी मंदिर की है। रविवार सुबह जब पुजारी मंदिर में पूजा के लिए पहुंचे तो दानपात्र टूटा हुआ मिला और उसमें रखी नकदी गायब थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक दानपात्र में 10 से 15 हजार रुपए रखे थे।
एक साल पहले भी हुई थी चोरी
गांव के बुजुर्ग सूरज सिंह (81) ने बताया कि यह मंदिर सैकड़ों साल पुराना है और यहां करीब एक साल पहले भी चोरी हुई थी। उस दौरान चोर मंदिर से करीब 55 हजार रुपए कीमत का बड़ा घंटा और पूजन सामग्री चुराकर ले गए थे। ग्रामीणों ने तब पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई।
CCTV फुटेज से तलाश जारी
मामले में एएसआई सुरेश सिंह ने बताया कि मंदिर और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की राशि बरामद की जाएगी।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *