LOADING

Type to search

चोरों ने घर में दाल-रोटी बनाई, 20 हजार रुपए लेकर फरार

crime

चोरों ने घर में दाल-रोटी बनाई, 20 हजार रुपए लेकर फरार

Share

शिक्षक दंपती के सूने मकान के ताले तोड़कर घुसे, खाना खाया और जूठे बर्तन छोड़ गए; CCTV में दिखे दो संदिग्ध
डूंगरपुर, 18 अगस्त:
डूंगरपुर के सीमलवाड़ा स्थित देवभूमि कॉलोनी में चोरी की एक अजीबोगरीब वारदात सामने आई है। शिक्षक दंपती के सूने मकान के ताले तोड़कर घुसे चोरों ने पहले घर से 20 हजार रुपए नकद चुराए और फिर रसोई में दाल-रोटी बनाई। खाना खाने के बाद चोर जूठे बर्तन वहीं छोड़कर फरार हो गए। घर लौटने पर दंपती ने ताले टूटे देखे तो चोरी का पता चला।
रसोई में खाना और जूठे बर्तन मिले
यह वारदात शिक्षक श्यामल उपाध्याय और उनकी पत्नी सोना जोशी के मकान में हुई। दोनों किसी काम से रात में घर से बाहर थे। इसी दौरान चोरों ने मकान के ताले तोड़कर प्रवेश किया। नकदी चोरी करने के बाद उन्होंने रसोई का इस्तेमाल किया और दाल-रोटी बनाकर खाई। रसोई में जूठे बर्तन मिलने से दंपती भी हैरान रह गए।
CCTV में नजर आए दो चोर
दंपती ने घटना की सूचना धंबोला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और मामला दर्ज किया। मकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने पर दो संदिग्ध नजर आए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी पहचान और तलाश में जुटी है। वारदात के बाद कॉलोनी के लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *