पीएमश्री विद्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर पौधारोपण
Share
विद्यार्थियों व कर्मचारियों ने किया श्रमदान, सड़क सुरक्षा पर पोस्टर-निबंध प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार
उदयपुर, 2 अक्टूबर: महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, उदयपुर में पौधारोपण एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजस्थान स्टेट ओपन बोर्ड प्रभारी योगेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि विद्यार्थियों एवं विद्यालय कर्मचारियों ने श्रमदान किया। उपप्रधानाचार्य सीमा पांडे के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया।
इससे पूर्व समारोहपूर्वक गांधी एवं शास्त्री जयंती मनाई गई। स्वदेशी मेला के उपलक्ष्य में विभागीय निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा सप्ताह विषय पर पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। विजेता विद्यार्थियों को समारोह में पारितोषिक प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में नीलम पालीवाल, वंदना आमेटा, श्वेता शर्मा, हरिप्रिया सनाढ्य, अनिता मीणा, सुरेश खंडारिया, धर्मेंद्र सिंह राव, डॉ. नेहा जैन, अजय कुमार झा, जया गुर्जर, पिंकी सालवी, दिव्या सालवी, नरेंद्र पालीवाल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। समारोह में विद्यार्थियों को गांधी एवं शास्त्री के आदर्शों को अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

