LOADING

Type to search

त्रिशला जागृति मंच ने शुरू की प्याऊ एवं शीतल पेयजल सेवा

socal

त्रिशला जागृति मंच ने शुरू की प्याऊ एवं शीतल पेयजल सेवा

Share

उदयपुर, 11 मई: भीषण गर्मी को देखते हुए त्रिशला जागृति मंच द्वारा न्यू स्वामी नगर क्षेत्र में राहगीरों, मजदूरों एवं जरूरतमंद लोगों के लिए प्याऊ एवं शीतल पेयजल सेवा का शुभारंभ किया गया।
मंच अध्यक्ष डॉ. किरण जैन ने बताया कि बढ़ती गर्मी में मजदूर वर्ग, रिक्शा चालक एवं राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा शुरू की गई है। महामंत्री पूनम जैन ने बताया कि संस्था के सदस्यों ने राह चलते लोगों को ठंडा एवं स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाया।
इस अवसर पर डोली जैन, मधु भोरावत, तमन्ना संगावत, तारिका जैन, मीनाक्षी दामावत सहित कई महिला पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *