LOADING

Type to search

डंपर की टक्कर से 2 मजदूरों की मौत, काम पर जाते समय हुआ हादसा

Local

डंपर की टक्कर से 2 मजदूरों की मौत, काम पर जाते समय हुआ हादसा

Share

एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
बांसवाड़ा, 31 मार्च:
कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। उदयपुर रोड पर सीएमएचओ ऑफिस के पास एक बेकाबू डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार मोतीरा निवासी दीपक और लाला रोज की तरह मजदूरी के लिए जा रहे थे। सुबह करीब 9 बजे उनकी बाइक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक का सिर फट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना देकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दूसरे युवक को गंभीर हालत में महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को जब्त कर लिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दोनों शवों को अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *