LOADING

Type to search

राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक में उदयपुर के खिलाड़ियों ने जीते 11 पदक

Sports

राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक में उदयपुर के खिलाड़ियों ने जीते 11 पदक

Share

उदयपुर, 8 अक्टूबर: 70वीं राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में उदयपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 पदक जीते। जिला जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष हिम्मत सिंह चौहान ने बताया कि बीकानेर में आयोजित अंडर-17 छात्र वर्ग में करम राज जलानिया ने दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। छात्रा वर्ग में लविना गहलोत ने एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते। वहीं सीकर में आयोजित अंडर-14 छात्रा वर्ग में भार्गवी भाटी ने एक रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए। तीनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रशिक्षकों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *