LOADING

Type to search

राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में उदयपुर की प्रणवी शाह देशभर में प्रथम

education

राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में उदयपुर की प्रणवी शाह देशभर में प्रथम

Share

कक्षा 10 की छात्रा ने जीता स्वर्ण पदक, ट्रॉफी, प्रशस्ति-पत्र और लैपटॉप
उदयपुर, 9 जुलाई:
शहर के एमडीएस विद्यालय की कक्षा 10 की छात्रा प्रणवी शाह ने यूनिफाइड काउंसिल द्वारा आयोजित राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर उदयपुर और राजस्थान का नाम रोशन किया है।
राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड देशभर के विद्यार्थियों की गणितीय प्रतिभा, तार्किक क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच और समस्या समाधान कौशल का आकलन करने वाली प्रतिष्ठित परीक्षा है। इस चुनौतीपूर्ण परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रणवी शाह ने राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च स्थान हासिल किया।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर यूनिफाइड काउंसिल द्वारा उन्हें स्वर्ण पदक, ट्रॉफी, प्रशस्ति-पत्र और लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ. शैलेन्द्र सोमानी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करना पूरे विद्यालय, उदयपुर और राजस्थान के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रणवी की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *