LOADING

Type to search

दोहरीकरण कार्य के चलते उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस का रूट बदला, दो दिन नए मार्ग से चलेगी

National

दोहरीकरण कार्य के चलते उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस का रूट बदला, दो दिन नए मार्ग से चलेगी

Share

उदयपुर, 26 जुलाई: उत्तर मध्य रेलवे के वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-मानिकपुर रेलखंड पर मऊ रानीपुर और रोरा स्टेशनों के बीच दोहरीकरण एवं आधुनिक सिग्नल प्रणाली के कार्य के चलते उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस का मार्ग अस्थायी रूप से बदल दिया गया है। अब यह ट्रेन 28 और 29 जुलाई को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि पहले यह परिवर्तन 27 और 28 जुलाई के लिए प्रस्तावित था, लेकिन संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब 28 और 29 जुलाई को लागू रहेगा।
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन रद्द नहीं की गई है, लेकिन मार्ग परिवर्तन के कारण यात्रा समय में कुछ बदलाव और ट्रेन के आगमन-प्रस्थान में देरी संभव है। साथ ही जिन स्टेशनों को डायवर्टेड रूट में शामिल नहीं किया गया है, वहां से यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
इन ट्रेनों का रहेगा बदला हुआ रूट
गाड़ी संख्या 19666 उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस 28 जुलाई को उदयपुर से रवाना होकर मऊ रानीपुर और रोरा के बजाय वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-दैलवारा-बिरारी-खजुराहो मार्ग से चलेगी।
गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 29 जुलाई को वापसी में खजुराहो-बिरारी-दैलवारा-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) मार्ग से उदयपुर पहुंचेगी।
यात्रियों पर पड़ेगा यह असर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *