उदयपुर की छात्र हॉकी टीम राज्य में उपविजेता
Share
उदयपुर, 7 अक्टूबर: केकड़ी में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय 14 वर्ष छात्र-छात्रा हॉकी प्रतियोगिता में उदयपुर की छात्र टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। 1 से 7 अक्टूबर तक हुई प्रतियोगिता में राजस्थान की 110 टीमों ने भाग लिया। करीब 30 वर्षों बाद उदयपुर की छात्र-छात्रा टीम ने सुपर-8 में जगह बनाई। छात्र टीम ने पिछले विजेता और उपविजेता टीमों को हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में उदयपुर का मुकाबला हनुमानगढ़ से हुआ, जिसमें टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा और वह उपविजेता रही। टीम की सफलता पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों एवं चयनकर्ताओं एजाज अली, सिद्दकी, चंद्रसिंह पंवार, फुलवंती मीणा, ममता पांडे और कुलदीप शर्मा सहित टीम प्रबंधन को बधाई दी।

