LOADING

Type to search

पावरलिफ्टिंग में उदयपुर टीम ने जीते 11 पदक

Sports

पावरलिफ्टिंग में उदयपुर टीम ने जीते 11 पदक

Share

सात स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते; सीनियर महिला वर्ग में उपविजेता
उदयपुर, 28 सितंबर:
फलोदी के नगर परिषद सभागार में आयोजित राजस्थान राज्य क्लासिक बेंच प्रेस चैंपियनशिप में उदयपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य सहित कुल 11 पदक जीते। टीम ने सीनियर महिला वर्ग में उपविजेता का खिताब भी हासिल किया।
जिला पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि 74 किलो सीनियर व जूनियर वर्ग में देवेंद्र नागदा ने 155 किलो वजन उठाकर दो स्वर्ण पदक जीते। 47 किलो सब जूनियर व सीनियर वर्ग में हंसिका कामोया ने दो स्वर्ण हासिल किए। 74 किलो मास्टर-4 में हरीश चावला और 83 किलो मास्टर-4 में ओम सिंह चौहान ने स्वर्ण जीता।
74 किलो सीनियर में देवेंद्र ने रजत, 105 किलो सीनियर में मितांशु सेन, 66 किलो जूनियर में जयेश कामोया और 83 किलो जूनियर में सुमित शर्मा ने कांस्य पदक जीते। दिशा सिसोदिया और मोहित भट्ट ने चौथा स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों को पदाधिकारी व खेलप्रेमियों ने बधाई दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *