LOADING

Type to search

उदयपुर को नोएडा और नवी मुंबई से मिलेंगी सीधी उड़ानें

National

उदयपुर को नोएडा और नवी मुंबई से मिलेंगी सीधी उड़ानें

Share

25 अक्टूबर से नोएडा और 15 नवंबर से नवी मुंबई के लिए रोजाना सेवा, अकासा एयर भी मुंबई और बेंगलुरु से जोड़ेगी
उदयपुर, 12 अक्टूबर।
दीपावली और पर्यटन सीजन से पहले लेकसिटी की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस ने उदयपुर से नोएडा और नवी मुंबई के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। नोएडा से सेवा 25 अक्टूबर और नवी मुंबई से 15 नवंबर 2026 से शुरू होगी। दोनों मार्गों पर रोजाना उड़ानों का संचालन प्रस्तावित है। वहीं, अकासा एयर 15 अक्टूबर से उदयपुर को मुंबई और बेंगलुरु से सीधी उड़ानों के जरिए जोड़ेगी। इससे पर्यटन, व्यापार और अन्य कार्यों से यात्रा करने वाले लोगों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।
नोएडा से दोपहर में, उदयपुर से शाम को उड़ान
इंडिगो की नोएडा–उदयपुर उड़ान संख्या 6ई 7631 प्रतिदिन दोपहर 1:30 बजे नोएडा से रवाना होकर 3:10 बजे उदयपुर पहुंचेगी। वापसी में उड़ान संख्या 6ई 7632 उदयपुर से शाम 6:20 बजे रवाना होकर रात 8 बजे नोएडा पहुंचेगी। यह सेवा 25 अक्टूबर से शुरू होगी।
नवी मुंबई के लिए सुबह की उड़ान
नवी मुंबई–उदयपुर मार्ग पर इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 2009 प्रतिदिन सुबह 10:05 बजे नवी मुंबई से रवाना होकर 11:15 बजे उदयपुर पहुंचेगी। वापसी में उड़ान संख्या 6ई 2010 सुबह 11:50 बजे उदयपुर से रवाना होकर दोपहर 1:05 बजे नवी मुंबई पहुंचेगी। यह सेवा 15 नवंबर से शुरू होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *