LOADING

Type to search

यूडीए का 1020 करोड़ का महाबजट, सड़कों, पानी और ड्रेनेज पर फोकस

Uncategorized

यूडीए का 1020 करोड़ का महाबजट, सड़कों, पानी और ड्रेनेज पर फोकस

Share

ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी, ऑक्सीजन हब और सौंदर्यीकरण से बदलेगी उदयपुर की तस्वीर
उदयपुर, 1 अप्रैल:
उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1020.04 करोड़ रुपए का महत्वाकांक्षी बजट पारित किया है। संभागीय आयुक्त एवं यूडीए अध्यक्ष प्रज्ञा केवलरमानी की अध्यक्षता में पारित इस बजट में जनसुविधाओं, आधारभूत ढांचे और शहर के संतुलित विकास को प्राथमिकता दी गई है। प्राधिकरण आयुक्त राहुल जैन के अनुसार कुल बजट में से 814.70 करोड़ रुपए विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे, जिनमें 336.12 करोड़ पूर्व स्वीकृत कार्यों और 478.57 करोड़ नए प्रोजेक्ट्स के लिए निर्धारित हैं।
सड़क और ट्रैफिक सुधार पर बड़ा निवेश
शहर में ट्रैफिक दबाव कम करने और कनेक्टिविटी सुधारने के लिए 145.17 करोड़ रुपए सड़क निर्माण व उन्नयन पर खर्च होंगे। फतहसागर क्षेत्र, महाकाल चौराहा से रामपुरा सर्कल, शिल्पग्राम रोड सहित कई प्रमुख मार्गों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।
इसके अलावा प्रतापनगर-बलीचा आयड़ नदी पर हाई लेवल ब्रिज विस्तार, जयसमंद रोड ओवरब्रिज और NH-27 व NH-76 से कनेक्टिविटी मजबूत करने के कार्य शामिल हैं। उपनगरीय और पंचायत क्षेत्रों—ढीकली, देबारी, एकलिंगपुरा—में भी सड़क नेटवर्क का विस्तार होगा।
पेयजल, ड्रेनेज और बिजली उपलब्धता पर जोर
नई कॉलोनियों और योजनाओं में पेयजल आपूर्ति सुधारने के लिए 17.90 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। जलभराव की समस्या से निपटने के लिए 33.48 करोड़ रुपए ड्रेनेज सिस्टम पर खर्च होंगे, जिसमें नालों का निर्माण व सुदृढ़ीकरण शामिल है।
वहीं 45.70 करोड़ रुपए विद्युत व सोलर ऊर्जा पर खर्च कर एलईडी लाइट, अंडरग्राउंड केबलिंग और सोलर प्लांट लगाए जाएंगे।
पर्यावरण और सौंदर्यीकरण: ऑक्सीजन हब से झीलों तक
बड़गांव स्थित रामगिरी पहाड़ी को 20.05 करोड़ की लागत से ऑक्सीजन हब बनाया जाएगा।
शहर के उद्यानों के विकास के लिए 6.14 करोड़, झीलों की सफाई व सौंदर्यीकरण के लिए 2 करोड़ और तालाब-बावड़ियों के जीर्णोद्धार हेतु 16.03 करोड़ रुपए का प्रावधान है।
शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों—गोगुंदा, अंबेरी, देबारी और बलीचा—पर 3 करोड़ की लागत से स्वागत द्वार बनाए जाएंगे।
ग्रामीण विकास और जनसुविधाएं प्राथमिकता में
यूडीए क्षेत्र के 206 गांवों में 26.50 करोड़ से सड़क, सामुदायिक भवन और खेल मैदान विकसित होंगे, जबकि नए जुड़े 70 गांवों के लिए 20 करोड़ अलग से रखे गए हैं।
सार्वजनिक शौचालय, शमशान सुविधाएं और खेलगांव सुदृढ़ीकरण जैसे कार्य भी शामिल हैं।
आय में 81% वृद्धि, प्लॉट बिक्री सबसे बड़ा स्रोत: वित्तीय वर्ष 2025-26 में यूडीए की आय 687.73 करोड़ रही, जो पिछले वर्ष से 81.13% अधिक है। इसमें 343.76 करोड़ भूमि व भूखंड बिक्री से प्राप्त हुए, जो आय का प्रमुख स्रोत रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *