LOADING

Type to search

डूंगरपुर के उमंग रावल ने RAS में हासिल की 18वीं रैंक

Local

डूंगरपुर के उमंग रावल ने RAS में हासिल की 18वीं रैंक

Share

टीएसपी में तीसरा स्थान, समाज कल्याण अधिकारी बनने के 12 दिन बाद मिली बड़ी सफलता
डूंगरपुर, 18 अप्रैल:
डूंगरपुर जिले के पादरड़ी बड़ी गांव निवासी उमंग रावल ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 18वीं रैंक हासिल की है। टीएसपी श्रेणी में उन्हें तीसरा स्थान मिला है। 12 दिन पहले ही उनकी समाज कल्याण अधिकारी के पद पर नियुक्ति हुई थी और अब आरएएस में बेहतरीन रैंक मिलने से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है।
उमंग वर्तमान में उदयपुर में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। उनके पिता प्रवीण रावल अंग्रेजी विषय के वरिष्ठ अध्यापक हैं, जबकि माता हर्षा रावल पीटीआई हैं। परिवार के अनुसार उमंग शुरू से ही मेधावी रहे हैं। उन्होंने 10वीं और 12वीं में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए तथा बीएससी मैथ्स में 86 प्रतिशत से उत्तीर्ण हुए।
उमंग ने वर्ष 2023 की आरएएस परीक्षा में भी टीएसपी में 8वीं रैंक हासिल की थी, जिसके बाद समाज कल्याण अधिकारी के पद पर नियुक्ति मिली। पांच बार यूपीएससी परीक्षा दे चुके उमंग अब भी अपने लक्ष्य की तैयारी में जुटे हैं। उनकी इस उपलब्धि ने क्षेत्र के युवाओं को नई प्रेरणा दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *