LOADING

Type to search

UPSC टॉपर गौरव अग्रवाल बने उदयपुर के नए कलेक्टर

Local

UPSC टॉपर गौरव अग्रवाल बने उदयपुर के नए कलेक्टर

Share


उदयपुर, 1 अप्रेल:
राजस्थान सरकार के बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 65 आईएएस अधिकारियों के तबादलों के बीच 2014 बैच के आईएएस गौरव अग्रवाल को उदयपुर का नया जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले जोधपुर में कलेक्टर पद पर कार्यरत थे।
गौरव अग्रवाल देश के प्रतिष्ठित UPSC टॉपर्स में शामिल रहे हैं। उन्होंने 2014 की सिविल सेवा परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया था। इससे पहले वे अपने पहले प्रयास में IPS चयनित हुए थे। उनकी पहली पोस्टिंग 25 जून 2015 को झालावाड़ में असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में हुई थी।
शैक्षणिक रूप से भी अग्रवाल का रिकॉर्ड बेहद उत्कृष्ट रहा है। उन्होंने 16 वर्ष की उम्र में IIT-JEE में 45वीं रैंक हासिल की और IIT कानपुर से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। इसके बाद CAT में 99.94 प्रतिशत हासिल कर IIM लखनऊ से एमबीए में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वे हांगकांग में करीब 40 माह तक इन्वेस्टमेंट बैंकर भी रह चुके हैं।

उदयपुर कलेक्टर नमित मेहता 14 माह में बदले, यूडीए आयुक्त राहुल जैन 25 माह बाद विदा

उदयपुर में प्रशासनिक फेरबदल के तहत जिला कलेक्टर नमित मेहता का 14 माह के कार्यकाल के बाद तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब आबकारी आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) के आयुक्त राहुल जैन 25 माह का कार्यकाल पूरा करने के बाद जोधपुर नगर निगम में आयुक्त बनाए गए हैं।
नमित मेहता ने उदयपुर जिला कलेक्टर के रूप में फरवरी 2025 में कार्यभार संभाला था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में गति लाने, जनसुनवाई और विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान दिया। हालांकि अपेक्षाकृत कम समय में उनका तबादला होने से कई योजनाओं की निरंतरता प्रभावित होने की चर्चा है।
वहीं राहुल जैन यूडीए के गठन के बाद पहले आयुक्त के रूप में नियुक्त हुए थे और करीब 25 महीनों तक प्राधिकरण का नेतृत्व किया। उनके कार्यकाल में यूडीए की आय में वृद्धि और कई शहरी विकास परियोजनाओं को गति मिली।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *