LOADING

Type to search

विशेष दर्द निवारक शिविर के आयोजक वेद श्यामा गंगाराम सोनी का सम्मान

Local

विशेष दर्द निवारक शिविर के आयोजक वेद श्यामा गंगाराम सोनी का सम्मान

Share

सनातन मंदिर में चार दिवसीय निशुल्क पंचकर्म शिविर से लाभान्वित हुए कई मरीज
उदयपुर, 19 अप्रैल:
श्री बिलोचिस्तान पंचायत एवं श्री सनातन धर्म सेवा समिति की ओर से सनातन धर्म मंदिर में आयोजित चार दिवसीय विशेष दर्द निवारक शिविर के सफल संचालन पर वेद श्यामा गंगाराम सोनी का सम्मान किया गया। शहर विधायक ताराचंद जैन ने उन्हें मोमेंटो और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। शिविर में पंचकर्म चिकित्सा पद्धति से प्रतिदिन लगभग 65 मरीजों का निशुल्क उपचार किया गया, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिली।
पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कटारिया ने बताया कि निःशुल्क सेवा भाव से किया गया उपचार अधिक प्रभावी होता है और इस शिविर के माध्यम से अनेक लोगों को लाभ मिला। उन्होंने कहा कि वेद श्यामा गंगाराम सोनी द्वारा समर्पित भाव से दी गई चिकित्सा सेवा सराहनीय है।
श्री बिलोचिस्तान पंचायत के अध्यक्ष नानकराम कस्तूरी ने शॉल और उपरना ओढ़ाकर वेद श्यामा गंगाराम सोनी का सम्मान किया। उन्होंने बताया कि पंचायत द्वारा समय-समय पर जनहित में विभिन्न शिविर आयोजित किए जाते हैं। हर वर्ष लगभग तीन रक्तदान शिविर तथा पांच चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाता है, साथ ही पेंशन संबंधी शिविरों के माध्यम से भी आमजन को सहायता दी जाती है।
श्री झूलेलाल सेवा समिति के अध्यक्ष प्रताप राय चुघ ने बताया कि वे स्वयं अपने परिवार सहित इस शिविर का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचकर्म आयुर्वेद की प्राचीन और प्रभावशाली चिकित्सा पद्धति है, जिससे अनेक लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सहयोग देने वाले मनीष डेमला, विजय कस्तूरी, कमल तलरेजा, मुकेश गखरेजा, होलाराम छोड़ा, राजेश कटारिया और अशोक खाथुरिया का भी सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह में हरीश तलरेजा, हेमंत गखरेजा, विजय आहूजा, गुरमुख कस्तूरी, ओमप्रकाश बजाज, दीपक बिलोची, प्रदीप अछपाल, प्रकाश भूधराज सहित पंचायत के कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। समारोह में समाज सेवा और आयुर्वेदिक चिकित्सा के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *